Call Now- 91-22-27741147

CNG powered vehicle...Your contribution for reducing the pollution!
FAQs    

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

read in english

सी एन जी का अर्थ क्या है?
सी एन जी का मतलब है कंप्रेस्ड नैचुरल गैस| मूल रूप से एक जीवाश्म ईंधन, सी एन जी यह पेट्रोल, डीजल और एल पी जी गैस जैसे ईंधनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है| यह रंग में साफ, गैर संक्षारक और गंध रहित होता है|
अपने वाहन में एक सी एन जी किट को फिट करने के क्या फायदे हैं?
प्राकृतिक गैस का दुनिया भर में और देश में उत्पादन होता है| यह पेट्रोल या डीजल की तुलना में, काफी कम कीमत पर उत्पादित होता है| सी एन जी की कीमत पेट्रोल की कीमत की तुलना में लगभग एक तिहाई है| इस वजह से आप अपने मासिक ईंधन खर्च पर काफी बचत कर सकते हैं|
सी एन जी दुर्घटनाओं के समय कितना सुरक्षित होता है?
सी एन जी जब अपने वाहन के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो वह सी एन जी किट में, एक सिलेंडर में संग्रहीत होता है| बाजार में आने से पहले हर सिलेंडर का अनिवार्य रूप से परीक्षण किया जाता है| इसके अलावा, किट ठीक से सील किया जाता है और इसकी गुणवत्ता की जाँच भी करते हैं| इसलिए लीकेज की कोई संभावना नहीं रहती| सी एन जी, गैसोलीन की तुलना में निश्चित रूप से एक सुरक्षित ईंधन है|
सी एन जी/ एल पी जी किट को अपने वाहन में फिट करने से पहले किन बातों का विचार किया जाना चाहिए?
सी एन जी किट को फिट करते समय, पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात है यह देखना की जो वर्कशॉप यह फिट करेगा वह सरकार द्वारा अधिकृत किया गया है या नहीं|
एल पी जी का अर्थ क्या है?
एल पी जी का मतलब है लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस| एल पी जी जब वाहनों के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है तोह यह प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण होता है| यह वाहनों के लिए एक लोकप्रिय वैकल्पिक ईंधन है| प्रदूषण को कम करने के लिए यह कई जगहों और उपकरणोंमे इस्तमाल हो रहा है|
पेट्रोल के मुकाबले सी एन जी/ एल पी जी से ईंधन खर्च में लग भग कितने औसत प्रतिशत बचत हो सकती है?
एक सी एन जी चालित वाहन से आम तौर पर 60% एल पी जी चालित वाहन से 30% तक ईंधन खर्च कम होता है|
सी एन जी किट को फिट करने के बाद हम गाड़ी पेट्रोल पर चला सकते हैं क्या?
हां| सी एन जी किट रेट्रोफिट करने के बाद, आप अपनी गाड़ी पेट्रोल या सी एन जी पर चला सकते हैं| इसे सी एन जी डुअल फूएल सिस्टम कहते हैं|
सी एन जी/ एल पी जी के अवगुण क्या हैं?
सी एन जी/ एल पी जी फिट करने मे काफी खर्च आता है| पर विशेषज्ञों की माने तोह सी एन जी की वजह से हर महीने बचने वाली राशी से यह रकम आसानी से वसूल हो जाएगी|
मुझे आपने वाहन मे सी एन जी/ एल पी जी फिट करना हैं| लेकिन गाड़ी की डिक्की में म्यूजिक सिस्टम के स्पीकर्स फिट किये हुए हैं| इसका समाधान क्या है?
ये काफी सामान्य समस्या है| आप आपने लोकल गेराज में जा कर स्पीकर्स को एक तरफ फिट कर सकते हैं| अगर डिक्की छोटी है तो ध्यान रखे की इसके बाद सी एन जी/ एल पी जी फिट के लिए पर्याप्त जगह बचनी चाहिए|
सी एन जी और पेट्रोल के बिच में कब और कितनी बार स्विच करना चाहिए?
गाड़ी शुरू करते वक्त पेट्रोल पर करनी चाहिए| इसके बाद थोड़ी ही देर में सी एन जी पर स्विच कर दीजिये| रोज के पुरे प्रवास में, पेट्रोल लगभग १०% प्रवास के लिए इस्तमाल होना चाहिए|
सी एन जी/ एल पी जी वाहन के लिए कुछ खास सर्विसिंग की जरुरत होती है क्या?
ऐसी गाड़ी की समय-समय पर सर्विसिंग करनी चाहिए| सर्विस स्टेशन इंजिनियर के मुताबिक जो भी सर्विसिंग का निर्धारित समय है उस वक्त सर्विसिंग होनी चाहिए| इसके अलावा हर सर्विसिंग के बाद इंजन को टियून करना जरुरी है| इकोड्राइव सी एन जी वोर्क्स, गाड़ी टियून करने की सुविधा पहले एक साल तक या पहले 25000 km तक मुफ्त में देती हैं (यदि इकोड्राइव सी एन जी वोर्क्स में किट को फिट करवाया गया है)|
एल पी जी वाहन सीएनजी ईंधन पर चला सकते हैं क्या?
हाँ, लेकिन इस के लिए आधिकारिक तौर पर एल पी जी किट को हटा के, इंजन को सी एन जी द्वि-ईंधन में बदलने की जरूरत है|
डीजल कारों को सी एन जी में परिवर्तित किया जा सकता है क्या?
फिलहाल, केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों को डीजल से सी एन जी में परिवर्तित किया जा सकता है|
एक सी एन जी किट कितने दिन तक काम करता है?
सी एन जी किट लम्बे समय तक चल सकता है अगर आप उसकी ठीक और नियमित रूप से देखभाल करते है| आप को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
  • हर 5 साल डायाफ्राम बदलें
  • सीएनजी सिलेंडर किट का हर 5 साल बाद हाइड्रोस्टैटिक परीक्षण करे
इकोड्राइव सी एन जी वोर्क्स आपने सर्विस स्टेशन पर उपर्युक्त सेवाएं प्रदान करता है|
सी एन जी वाहन की ईंधन क्षमता कौनसी चीजों पर निर्भर होती है| ऐसे वाहन की ईंधन क्षमता को कैसे बेहतर बना सकते है?
एयर फिल्टर वाहन एक हिस्सा है जो वाहन की ईंधन क्षमता में एक प्रमुख भूमिका निभाता है| यदि धूल क्षेत्रों में कार ड्राइविंग की आवृत्ति उच्च है, एयर फिल्टर अपने आप जल्दी ख़राब हो जाएगा| इसलिए, एयर फिल्टर नियमित रूप से साफ करना आवश्यक है और हर 10000 किलोमीटर पर उसे बदलने की जरुरत है | इसके अलावा, हर छह महीने बाद स्पार्क प्लग बदलने की आवश्यकता है|
सी एन जी / एल पी जी वाहनों को पीयूसी की जरूरत है क्या?
हाँ, सी एन जी / एल पी जी वाहनों के लिए अलग तरह का बनाना पड़ता है|
क्या मैं अपनी ब्रांड न्यू कार में सी एन जी/ एल पी जी किट को फिट कर सकता हुँ?
हाँ बिल्कुल|
मैं अपनी पुराने पेट्रोल कार में सी एन जी/ एल पी जी किट को फिट कर सकता हुँ क्या?
पुराने वाहन, जो ५०००० किलोमीटर या ज्यादा चलाए गए हैं, उनके इंजन की जाँच करना बहुत महत्वपूर्ण है| इसके बाद सर्विस स्टेशन इंजिनियर आपको सही सुझाव देंगे|
सी एन जी मेरे वाहन के इंजन को नुकसान पहुँचा सकता है क्या?
यह अभी भी एक विवादास्पद विषय है| यह कहा जाता है कि लंबे समय में सी एन जी इंजन को नुकसान पहुँचा सकता है| लेकिन अगर आप नियमित रूप से देखभाल करते हैं और कभी-कभी पेट्रोल पर भी गाड़ी चलाते हैं, तो इंजन लम्बे समय तक ख़राब नहीं होगा|
इसके साथ विशेषज्ञों की माने तो सी. एन. जी की वजह से हर महीने बचने वाली राशी से यह रकम आसानी से वसूल हो जाएगी|